हर साल 14 जून को World Blood Donor Day 2025 यानी विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद साफ है – लोगों को इस नेक काम के लिए आगे लाना, ताकि ज़रूरतमंदों की जान बचाई जा सके। इस साल की थीम है – ‘रक्त दें, उम्मीद दें’, यानी आपका दिया हुआ Blood किसी के लिए नई उम्मीद बन सकता है। ये दिन उस महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को भी समर्पित है, जिनकी वजह से हम आज अलग-अलग Blood Group को पहचान पाते हैं।
World Blood Donor Day 2025 क्यों खास है ये दिन?
हमारे देश में अगर किसी दान को सबसे बड़ा माना जाता है, तो वो है रक्तदान। आप किसी अजनबी को Blood देकर उसका life बचा सकते हैं – इससे बड़ा पुण्य और क्या हो सकता है? इसलिए इस दिन उन लोगों को भी सम्मानित किया जाता है जो बिना किसी लालच या ज़बर्दस्ती के, दिल से Blood Donate करते हैं।

अब अगर आप भी Blood Donate करने का सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातें जान लें। ये बातें छोटी लग सकती हैं, लेकिन इनका ध्यान रखना आपकी Health के लिए बहुत जरूरी है।
Blood Donate करने से पहले इन बातों को ज़रूर याद रखें:
1. पूरी नींद लें, बिना थके जाएं
World Blood Donor Day 2025 अगर आप रात भर सोए नहीं हैं या नींद पूरी नहीं हुई है, तो Blood Donate करने का प्लान टाल दें। थकावट और नींद की कमी की वजह से शरीर कमजोर महसूस कर सकता है, चक्कर आ सकते हैं या सिर भारी लग सकता है।
2. बीमार हैं तो ना करें रक्तदान
World Blood Donor Day 2025 अगर आपको सर्दी, खांसी, बुखार या कोई और इंफेक्शन है, तो Blood Donate करने से बचें। जब तक पूरी तरह ठीक न हो जाएं, तब तक इंतज़ार करना बेहतर है।
3. टैटू बनवाया है? थोड़ा रुक जाएं
World Blood Donor Day 2025 अगर आपने हाल ही में टैटू बनवाया है, तो कुछ हफ्ते इंतज़ार करें। नए टैटू से इंफेक्शन का खतरा होता है, जो खून के ज़रिए दूसरे तक जा सकता है।
4. खाली पेट नहीं जाना है
World Blood Donor Day 2025 सुबह-सुबह खाली पेट ब्लड डोनेट करना एक गलत फैसला हो सकता है। कुछ हल्का और पोषण से भरपूर खा लें – जैसे फल, टोस्ट या दलिया – ताकि शरीर को ताकत मिल सके।
5. पानी ज़रूर पिएं, लेकिन धीरे-धीरे
World Blood Donor Day 2025 रक्तदान से पहले अपने शरीर को हाइड्रेट करना बहुत ज़रूरी है। 1 लीटर तक पानी पी सकते हैं, लेकिन एक साथ नहीं – थोड़ा-थोड़ा करके पिएं ताकि शरीर आराम से संभाल सके।
6. वर्कआउट न करें, शरीर को आराम दें
World Blood Donor Day 2025 अगर आप रोज़ एक्सरसाइज करते हैं, तो ब्लड डोनेशन के दिन उसे छोड़ दें। भारी वर्कआउट और ब्लड डोनेट एक साथ करना सही नहीं है, इससे शरीर थक सकता है और चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
Blood Donation सिर्फ खून देने का काम नहीं है, ये किसी अनजान की ज़िंदगी संवारने का ज़रिया है। इस 14 जून, आइए एक छोटा-सा कदम उठाएं और किसी की सांसों को नया मौका दें। रक्त दें, उम्मीद दें।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में जो बातें और सुझाव बताए गए हैं, वो सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। ये किसी डॉक्टर की सलाह की जगह नहीं ले सकते। अगर आपको कोई दिक्कत हो या कोई सवाल हो, तो बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करें।
Also Read: Maruti Suzuki Baleno 2025 – प्रीमियम लुक और स्मार्ट फीचर्स के साथ जबरदस्त कमबैक!